पत्रकारों के परिवार तीन दिन से पानी की एक एक बूंद के लिए तरसे, विभाग कुंभकर्णी नींद में

जोधपुर। जोधपुर के पत्रकारों के परिवार पानी की एक एक बूंद के लिए तीन दिन से तरस ओर तडप रहे है, लेकिन विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही हैं। जिला प्रशासन की फटकार के बावजूद साइड देखने के नाम पर खानापूर्ति कर इतिश्री कर प्रशासन को गुमराह करते नजर आए है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 19 स्थित पत्रकार कॉलोनी के वाशिंदे पत्रकारों के परिवार पेयजल समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने ओर जलदाय विभाग के अफ्सरों की लपारवाही ओर सहयोग नहीं करने से इस बार फिर पिछले तीन दिन से पीने के पानी की एक एक बूंद के लिए तरस गए है। यह सिलसिला हर साल बदस्तूर जारी है। इस संबंध में आज सुबह पत्रकारों ने पीएचईडी के एसई राजेंद्र मेहता से फोन पर संपर्क करना चाहा जो इसी क्षेत्र में रहते है। इससे पहले क्षेत्रीय एईएन जेईएन से संपर्क साधा इस पर एईएन सुनील माथुर ने तो कह दिया आदमी भेजे है ओर फोन काट दिया। इसके बाद सुबह सात बजे से नौ बजे तक निर्धारित पेयजल सप्लाई के समय तक पानी की सप्लाई नहीं हुई और एक बूंद पानी नहीं आया है। इसके बाद जेईएल मौके पर आए उनको लोगों ने घर के खली पीने के पानी के मटके ओर अपने टैंक दिखाई। इस पर वे आष्वासन देकर चले गए। थकहार कर पत्रकारों ने जिला कलक्टर ओर एडीएम से संपर्क किया। इस संबंध में प्रशासन के साथ जयपुर तक शिकायतें दर्ज करा स्थाई समाधान कराने की मांग की है। अगर एक दो दिन में समाधान नहीं होतो है तो पत्रकार कॉलोनी के वाशिंदे और परिवार एसई के घर और कलक्टर कार्यलय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

रात को आनेवाला ट्युब वेल का पानी भी बंदः पत्रकारों के परिवारों ने बताया किइस क्षेत्र में सक्टर 18 और 19 के बीच एक ट्युब वैल लगी हुई है। इससे सेक्टर 18,18ई, 19 और 19 ई के साथ सेक्टर 14 में भी रात में पानी ट्युब वैल का दिया जाता है। लेकिन तीन दिन से ट्युब वेल का पानी भी बंद कर रखा है। इससे इस गर्मी के मौसम में पत्रकार कॉलोनी के लोग और परिवानर परेशानी झेल रहे है। सुबह आनेग वाली पेजयल सप्लाई भी तीन दिन से नहीं आने से क्षेत्र में त्राह त्राहि मची है। शर्म की बात तो यह है कि विभाग ने क्षेत्र में एक टैंकर तक पानी का भेज व्यवस्था तक नहीं की है।

प्रशासन और विधायक से स्थाई समाधान की मांगः पत्रकार कॉलोनी के परिवारों ने सूरसागर विधायक देवेद्र जोशी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, जलदाय विभाग के एसई राजेंद्र मेहता, एक्सीएन नेमीचंद गहलोत, नृक्षत्रसिंह एसीएस नागौरी सहित पत्रकार कॉलोनी की स्थाई समस्या के समाधान के लिए 300 फिट लाइन डाल कर स्थाई समाधान करने की मांग की है। इसके साथ ही सेक्टर 19 के लिए अलग से ट्युब वैल पत्रकार कॉलेनी में खाली पड़ी जगह पर लगवाने की मांग की है।

पत्रकार कॉलोनी के लिए आए फंड का दुरूपयोगः उल्लेखनीय है कि सूरसागर विधानसभा के विधायक देवेंद्र जोशी के क्षेत्र के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के वार्ड नंबर 16 पूर्व महापोर वनिता सेठ और बीजेपी जिलाध्यक्ष और इसी वार्ड के पूर्व नगर सेवक राजेंद्र पालीवाल के क्षेत्र में आई पत्रकार कॉलोनी के वाशिंदे पिछले दस साल से पेयजल समस्या से परेशान है। पिछली सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं पत्रकार कॉलोनी के लिए नई पाइप लाइन बिछा कर समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पीएचईडी को राशि आंवटित की थी। इस राशि से मैन पीली टंकी से सेक्टर 19 में पाइप लाइन तो बिछाई गई मगर जिस पत्रकार कॉलोनी की समस्या के समाधान के लिए राशि मुख्यमंत्री ने आवंटित की थी। उस कॉलोनी से पहले ही तत्कालीन एईएन मगाराम मेघवाल ने पाइप लाइन लेनदेन के चक्कर में टर्न कर अन्यत्र लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया। इसके साथ उन्होंने तब विवाद उठा तो अपना तबादला करवा लिया। तब से आज तक विधायक, महापोर ओर वार्डसेवकों ने पेयजल समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। नतीजा सुबह से देर रात तक काम करने वाले पत्रकारों के परिवार आज भी पेयजल की एक एक बूंद के लिए तरस रहे है।