अजमेर। जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ज्योत्सना रंगा के आदेश के अनुसार शनिवार को राजेंद्र शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मोहर्रम को देखते हुए दरगाह बाजार में होटल/ रेस्टोरेंट एवं जूस की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल /रेस्टोरेंट में साफ सफाई रखने एवं लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन को काउंटर पर डिस्प्ले करने के लिए पाबंद किया गया। साथ ही होटल एवं जूस सेंटर से खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत दो खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए जिन्हें खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही अमल में ली जाएगी,इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा वह सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे।