जोधपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) की छात्रा हिमांशी सिंह ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 512 हासिल कर शहर में टॉप किया। हिमांशी सिंह की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जोधपुर का नाम रोशन किया है। चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें सफलता के लिए निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी होता है। संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष भी आकाश संस्थान के कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य छात्रों में मानस जोगिया (AIR 1683), देवेश सांखला (AIR 1993), युगराज शर्मा (AIR 3623), जय अहीरोली (AIR 5464) तथा मोहम्मद तैमूर (AIR 5623) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
संस्थान ने बताया कि उनके 4 छात्रों ने टॉप 10 में, 18 छात्रों ने टॉप 50 में तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। यह सफलता बेहतर शिक्षण पद्धति, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का परिणाम है।
अपनी सफलता पर हिमांशी सिंह ने कहा कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, निरंतर रिवीजन और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी की। उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया। वहीं, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें।