गोर्वधन घी, धौलपुर फ्रेश घी, अमूल घी, द्वारकेश घी, शगुन घी एवं भूमि घी का सैंपल लेकर किया ज़ब्त

भोपाल। खाद्य सुरक्षा टीम ने देशी घी में मिलावट होने की आशंका में बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो जगहों से करीब 25 क्विंटल देशी घी जब्त किया। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है।
पहली कार्रवाई करोंंद के पंचवटी कॉलोनी स्थित प्रोस्पेरिटी टे पर हुई। इस दौरान व्यवसायी सूरज पांडे के प्रतिष्ठान से गोवर्धन धौलपुर फ्रेश देशी घी, अमूल घी की 15Kg, 5 Kg और 1Kg के पैकेट समेत कुल 10 क्विंटल भंडारित पाया गया।
प्रथम दृष्टया मिलावट की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत उक्त संपूर्ण स्टॉक को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जब्त किया।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं था और प्रतिष्ठान परिसर में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित भी नहीं किया गया था। यह अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिसके संबंध में पृथक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
संदेहास्पद घी के विधिवत नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि घी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है,तो संबंधित व्यवसायी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पंकज श्रीवास्तव, अरुणेश कुमार पटेल, जगदीश विश्वकर्मा, साधना सक्सेना एवं पूजा शाक्य भी मौजूद थे।

दूसरी कार्रवाई विदिशा रोड पर दूसरी कार्रवाई नर्मदा सेल्स कॉरपोरेशन रसालखेड़ी विदिशा रोड पर हुई। यहां द्वारकेश घी, शगुन घी, गोवर्धन घी एवं भूमि घी का लगभग 15 कुंतल (करीब 1,500 किलोग्राम) स्टॉक पाया गया। प्रथम दृष्टया मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियमों के उल्लंघन की आशंका होने पर उक्त स्टॉक को धारा 38 के अंतर्गत जब्त कर सुरक्षित रखा गया। जप्त घी का अनुमानित बाजार मूल्य 8 लाख 51 हजार 351 है। इस प्रतिष्ठान से विभिन्न ब्रांडों के कुल 10 नमूने जांच हेतु लिए गए।


