कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

पाली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता निलंबित करने के विरोध में पाली के कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए व्यास सर्किल से अम्बेडकर सर्किल तक विरोध मार्च निकाला उसके पस्चात कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

शनिवार को पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की ओर से पूर्व निर्धारित होली स्नेह मिलन व पाली को संभाग बनाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करने का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद सदस्यता निलम्बित करने के मामले को लेकर ये आयोजन केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन व आक्रोश रैली में तब्दील होगया। लंबे समय बाद जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एकजुट नजर आए व भारी संख्या में एकत्रित होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। यँहा से सभी कांग्रेसजन रैली के रूपमे व्यास सर्किल, अहिंसा सर्किल, नेहरू सर्किल, सूरजपोल होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुंचे। यँहा पर उन्होंने बाबा साहेब से केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने की प्राथना की। इसके पश्चात सभी लोग पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचे वँहा पर मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों के हाथों में पार्टी की झण्डिया व केंद्र सरकार के विरुद्ध स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की इसके पश्चात वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार ने तानाशाही रवैय्या अख्तियार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी वाकई सदस्यता निलंबित कर लोकतंत्र पर कुठाराघात करने का काम किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की जनता की आवाज उठा रहे है संसद के अंदर व बाहर उन्होंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है, अन्याय के खिलाफ आमजन की आवाज को बुलंद किया है, केंद्र सरकार के पूंजीपति मित्रो के घोटालों को उजागर किया है। यंही बात केंद्र सरकार को रास नही आ रही है वे सच्चाई को दबाना चाहते है, इसी वजह से उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता निलंबित की है। इससे पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भयंकर आक्रोश है। । स्वतंत्रता सेनानियों ने खून पशीने से इस देश को आजादी दिलाई ओर एक खूबसूरत संविधान व मजबूत लोकतंत्र इस देश की जनता को दिया है। कांग्रेस पार्टी व देश की जनता कभी भी इस लोकतंत्र को कमजोर नही होने देंगे।

कांग्रेसजनों ने कहा कि इस सम्बंध में ठोश निर्णय लेकर राहुल गाँधी की संसद सदस्यता बहाल करे। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करने वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की।

यह जानकारी देते हुए पार्षद एवं कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव आमीन अली रँगरेज ने बताया कि इस दौरान विधायक खुशवीरसिंह जोजावर, पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा, विधानसभा चुनाव प्रत्यासी महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई,पूर्व जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द, प्रदेश सचिव भूराराम सिरवी, महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मुन्नीदेवी गोदारा, बाल संरक्षण आयोग चेयरमैन संगीता बेनीवाल, जस्साराम राठौड़, केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, अभिमन्युसिंह फालना, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, नीलम बिड़ला, वरिष्ठ नेता मोटू भाई, ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, गिरधारीसिंह राजपुरोहित, किशोर चौधरी, रोहट प्रधान सुनीता कँवर राजपुरोहित, ऐश्वर्या सांखला, प्रकाश चौधरी, जोगाराम सोलंकी,पूर्व सभापति मंगीलाल गांधी, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश साँखला, मेहबूब टी, पार्षद भँवर राव, आमीन अली रंगरेज़, सन्तोखसिंह बाजवा, मदन पंवार, गजेन्द्र सोनी ,भीकाराम सिरवी, अमराराम पटेल, यशपालसिंह शिवतलाव, विजयलक्ष्मी पटेल, राजेश जाखड़, रतन जनवा, मोहम्मद रौनक,, भरत राव, रुस्तम खान जैतारण, वजाराम गरवलिया सहित सेकड़ो कांग्रेसजन मोजुद रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला ने किया।