भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया

दैनिक महका संसार / बाबू अंसारी

जयपुर/ बीजेपी प्रदेश कार्यालय जयपुर में नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा के सातों मोर्चा ने जयपुर में जगह जगह भव्य स्वागत किया। इस स्वागत की कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान ने भी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। गौरतलब बात ये है कि इस माह में मुस्लिम समुदाय के रमजान (व्रत) के चलते कड़ी धूप में भी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के इस स्वागत-सत्कार प्रोग्राम में विभिन्न जिलों के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्षों सहित बड़ी तादाद में मुस्लिम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर जिला देहात दक्षिण के अध्यक्ष इस्लाम खान नागौरी, जिला उपाध्यक्ष एमडी इसराईल देशवाली, जिला महामंत्री हमीद खान नागौरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चाकसू केदार शर्मा, नगर उपाध्यक्ष केबी शर्मा, चाकसू देहात अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर, पार्षद दिनेश शर्मा, ऐजाद खान, जाकिर खान, शेखा मोहम्मद, इकबाल खान, नूर मोहम्मद, मुजब्बिर खान, दानिश खान, मोनू खान, शकील खान, फिरोज खान सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!