Maheka Sansar
रविवार, 1 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

दीपावली पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की विशेष कार्रवाई, 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

दो दिवसीय अभियान में मिठाई, नमकीन, दूध, पनीर और घी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहितइंदौर। दीपावली पर्व के मद्देनजर आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्र??…

दीपावली पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की विशेष कार्रवाई, 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दीपावली पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की विशेष कार्रवाई, 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

दो दिवसीय अभियान में मिठाई, नमकीन, दूध, पनीर और घी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित

इंदौर। दीपावली पर्व के मद्देनजर आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला इंदौर की ओर से विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल श्री मनोज पुष्प के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में 30 एवं 31 अक्टूबर को इंदौर, बेटमा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई, नमकीन एवं दुग्ध उत्पादों के निर्माण और विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। दो दिवसीय अभियान के दौरान कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

पहले दिन सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

अभियान कहले दिन पूजा डेयरी स्वीट्स एंड नमकीन, विदुर नगर से पनीर एवं मावा के नमूने लिए गए। पदम श्री स्वीट्स एवं नमकीन, काली बिल्लोर, बेटमा से मिल्क केक, पनीर एवं मलाई बर्फी के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है।

श्री राम स्वीट्स एवं नमकीन, बेटमा से मिल्क केक, पेड़ा, केसर पेड़ा, खोपरा पाक एवं दूध कतली के नमूने लिए गए। प्रतिष्ठान संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण में स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में नवकार के नमकीन, बेटमा से सेव एवं मिक्सचर, राजू खंडेलवाल नमकीन भंडार, बाणगंगा से विभिन्न प्रकार के नमकीन तथा गौरव रेस्टोरेंट, सांवेर रोड से पेड़ा, गुपचुप एवं बेसन के लड्डू के नमूने लिए गए। सिद्धिविनायक डेयरी स्वीट्स एवं नमकीन, भगत सिंह नगर से मलाई बर्फी, मिल्क केक एवं मलाई टिकिया के नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए गए।

दूसरे दिन आठ प्रतिष्ठानों पर पहुंची टीम

31 अक्टूबर को अभियान के दूसरे दिन आरंभ स्वीट्स एंड नमकीन, रानी बाग, खंडवा रोड से मावा, रंगीन बर्फी एवं बेसन पतीसा के नमूने लिए गए। गुप्ता स्वीट्स, रानी बाग से केसरिया पेड़ा, सफेद पेड़ा, गुपचुप, हरियाणा बर्फी एवं बेसन लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए।

मां अंबे दूध दही भंडार, निपानिया से पनीर, घी, दूध एवं मिठाई के नमूने तथा ममता स्वीट्स, निपानिया से मिठाई एवं नमकीन के नमूने लिए गए। मिलन स्वीट्स एंड नमकीन, न्यू गोरी नगर से मिल्क केक, पेड़ा एवं बेसन लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए।

वहीं, श्री गंगा दूध डेयरी एंड स्वीट्स, मिर्जापुर, तेजाजी नगर चौराहे के पास से घी, मीठा मावा, पनीर एवं मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। फखरी स्वीट्स एंड फरसान, खातीवाला टैंक से मीठी पूरी एवं नमकीन के नमूने तथा पालीवाल स्वीट्स एवं नमकीन, मुसाखेड़ी से सेव एवं काजू कतली के नमूने संग्रहित किए गए। पालीवाल स्वीट्स एवं नमकीन में खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच भी की गई।

प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण की व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। खाद्य कारोबारियों को निर्माण एवं भंडारण स्थलों की नियमित सफाई रखने, सुरक्षित कच्चे माल का उपयोग करने, खाद्य पदार्थों को बाहरी संदूषण से बचाने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान संग्रहित खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और नमूना संग्रहण अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य त्योहार के अवसर पर आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

 

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।