NIFTEE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है ताकि NIFT के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन मिल सके. आवेदन की अंतिम तारीख 24 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है; ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए हैं.
NIFTEE 2027 शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 16 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 24 नवंबर 2026
- लेट फीस के साथ आवेदन: 25 से 29 नवंबर 2026
- आवेदन फॉर्म में सुधार: 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं.
- होम पेज पर दिख रहे NIFTEE 2027 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा. उसमें आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- आवश्यक विवरण और दस्तावेज जमा करते हुए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
19 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन
19,933 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 17,278 कैंडिडेट्स ने सफलतापूर्वक अपनी फीस जमा कर दी है, यह डेटा NTA ने 18 नवंबर 2027 तक हुए रजिस्ट्रेशन के आधार पर साझा किया गया है.
NIFTEE-2027 Deadline Extended! The last date to register for the NIFT Entrance Examination (NIFTEE) 2027 has been extended to 24 November 2026. 19,933 registration forms have been submitted, and 17,278 candidates have successfully completed their fee payment. Complete your application in 4 simple steps: 1. Upload Required Documents 2. Fill in Application Details 3. Complete Fee Payment 4. Download Confirmation Page Apply Now: https://t.co/Ovtz7pGKeH Support: [email protected] | 📞 011-40759000 / 1800-180-4747 NIFTEE-2027 की अंतिम तिथि बढ़ाई गई! NIFT प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। 19,933 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 17,278 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी फीस जमा कर दी है। इन 4 आसान चरणों में अपना फॉर्म पूरा करें: 1.आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें 2.आवेदन विवरण भरें 3.फीस का भुगतान पूरा करें 4.पुष्टि पृष्ठ (Confirmation Page) डाउनलोड करें आवेदन करें: https://t.co/Ovtz7pGKeH संपर्क करें: [email protected] | 📞 011-40759000 / 1800-180-4747 #NIFTEE2027 #NIFT #NTA #NTAExams #NIFTAdmissions — National Testing Agency (@NTA_Exams) November 18, 2026
NIFTEE 2027 से किन कोर्सों में एडमिशन
NTA की तरफ से NIFTEE 2027 का आयोजन किया जाता है, जिसके स्कोर के आधार पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के विविध कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है. इसमें NIFT की तरफ से संचालित अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), NIFT लेटरल एंट्री एडमिशन (NLEA), आर्टिजन और पीएचडी प्रोग्राम शामिल हैं.
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. टीवी9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
स्रोत: tv9hindi.com


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।