Maheka Sansar
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

ओसियां महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान के तहत पाँच सखियों एवं पाँच सखाओं को वितरित की नशामुक्ति किट

ओसियां। शहीद गोरखराम वीरचक्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओसियां में नशामुक्ति नई किरण अभियान के तहत नशामुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पाँच सखियों एवं पाँच…

ओसियां महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान के तहत पाँच सखियों एवं पाँच सखाओं को वितरित की नशामुक्ति किट
ओसियां महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान के तहत पाँच सखियों एवं पाँच सखाओं को वितरित की नशामुक्ति किट

 

ओसियां। शहीद गोरखराम वीरचक्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओसियां में नशामुक्ति नई किरण अभियान के तहत नशामुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पाँच सखियों एवं पाँच सखाओं को नशामुक्ति किट वितरित की गई।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार परिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों को नशामुक्ति किट प्रदान की गई। ये विद्यार्थी अपने आसपास के युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे तथा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर अभियान प्रभारी डॉ. मोहम्मद शाहिद ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सहभागिता से नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।