मुख्य जानकारी: ट्रंप का बयान क्या कहता है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े सैन्य कदम उठाने के बारे में फैसला अगले साल तक टालने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है. गुरुवार को चीन के दौरे से अमेरिका लौटते समय विमान में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा,
"मैं इस बारे में नए साल की शुरुआत के बाद बात करूंगा. हमारे पास अभी समय है."
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच करीब 8 महीने से जारी युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत अटकी हुई है. पिछले कुछ हफ्तों में ट्रंप ने कभी ईरान पर नए हमले करने की धमकी दी तो कभी युद्ध खत्म करने के संकेत दिए. उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में भी कहा कि 1 जनवरी के बाद स्थिति देखी जाएगी. वहीं, एक्सियोस और इजराइल के न्यूज 12 को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान पर कोई फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं हैं.
मिडटर्म इलेक्शन के बाद बदली रणनीति
3 नवंबर को मिडटर्म इलेक्शन हुए थे. चुनाव से पहले ट्रंप ने कहा था कि इसके बाद ईरान समझौते के लिए ज्यादा तैयार हो सकता है. हालांकि, उनकी रिपब्लिकन पार्टी चुनाव में कांग्रेस के दोनों सदनों में अपना बहुमत गंवा चुकी है. इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि ईरान पर लगाई गई आर्थिक पाबंदियां और समुद्री नाकेबंदी असर दिखा रही हैं. गुरुवार को अमेरिकी सीनेट ने युद्ध पर रोक लगाने से जुड़े प्रस्ताव को फिर खारिज कर दिया. রিপब्लिकन पार्टी का सीनेट में नियंत्रण 3 जनवरी तक रहेगा.
ईरान पर डर्टी बम बनाने का आरोप
ट्रंप से वॉशिंगटन में ईरान के डर्टी बम से हमले की योजना बनाने की खबरों पर भी सवाल पूछा गया. यह ऐसा हथियार होता है, जिसमें विस्फोटक के साथ रेडियोएक्टिव पदार्थ फैलाया जाता है. ट्रंप ने कहा कि लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान रासायनिक और जैविक हथियार बनाने पर भी काम कर रहा है.
ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज किया है. मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका डर फैलाकर सैन्य कार्रवाई को सही ठहराना चाहता है. ईरान ने इससे पहले डर्टी बम से हमले की खबर को भी बेबुनियाद बताया था. अमेरिका, इजराइल और पश्चिमी देश लंबे समय से ईरान पर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश का आरोप लगाते रहे हैं. हालांकि, ईरान इससे इनकार करता है.
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
स्रोत: tv9hindi.com


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।