39 फर्मों पर 12 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया, 13 नमूने असुरक्षित पाए गए

गोपी श्री घी, किंग घी और घी कृष्ण पर लगाया जुर्माना

सिरोही। पूरे प्रदेश में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत अब मिलावटखोरों पर जुर्माने और मुकदमे की कार्यवाही की जा रही है। जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 1 जनवरी 2025 से 17 जून 2025 तक 161 नमूने संग्रहित किए गए। जिनमें से 36 नमूने अमानक स्तर और 13 नमूने असुरक्षित स्तर के पाये गये है तथा 1 जनवरी 2025 से अब तक माननीय न्यायालय न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सिरोही द्वारा 39 फर्मों के अमानक स्तर के प्रकरणों के विरूद्ध 12 लाख 50 हजार रूपये राशि शास्ति अधिरोपित की गई एवं 1 मई 2025 से 23 जून 2025 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 15 फर्मों के विरूद्ध माननीय न्यायालय निर्णयन अधिकारी एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट सिरोही में परिवाद प्रस्तुत किए है।

अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) ने बताया कि ये फर्में निम्नानुसार है :-

1. खाद्य पदार्थ- कर्ड, फर्म का नाम – अशोक कुमार बांकलीवाल पुत्र रामप्रताप बांकलीवाल फर्म खुश्बू डेयरी, कलावंत वास, मील के पीछे, पिण्डवाडा, परीणाम- सबस्टैंडर्ड।

2. खाद्य पदार्थ – मीठा मावा, फर्म का नाम – सुमेर सिंह पुत्र हाती सिंह राजपुरोहित माखन भोग जोधपुर मिष्ठान भंडार अनादरा चौराहा सिरोही, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

3. खाद्य पदार्थ – घी (ब्रांड किंग), फर्म – बदाराम पुत्र गेनाराम माली महाजगदम्बा किराणा स्टोर जावाल, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

4. खाद्य पदार्थ – मिल्क केक, फर्म – सुमेर सिंह पुत्र हाती सिंह राजपुरोहित माखन भोग जोधपुर मिष्ठान भंडार अनादरा चौराहा सिरोही, परिणाम – सबस्टैंडर्ड।

5. खाद्य पदार्थ – मिल्क केक, फर्म – शेर सिंह पुत्र नरपत सिंह राजपूत श्री करणी स्वीट् एंड नमकीन, भादूनीया कॉलोनी, बरलूट रोड, कालन्द्री, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

6. खाद्य पदार्थ – खोया व मिल्क फर्म – लालाराम पुत्र हिमतराम घांची मां तनोटराय मिष्ठान भंडार, मरूधर कॉम्लेक्स के सामने, वरदरा रोड कालन्द्री, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

7. खाद्य पदार्थ – खोया, फर्म – रोहित चौधरी पुत्र लच्छाराम चौधरी, चौधरी दूध डेयरी, हनुमान मंदिर के पास, मानपुर आबूरोड, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

8. खाद्य पदार्थ – घी (गोपी श्री), फर्म – कांतिलाल पुत्र शम्भूलाल श्याम ट्रेडिंग कम्पनी आबूरोड।

9. खाद्य पदार्थ – घी, फर्म – मयंक बाकलीवाल पुत्र ओमप्रकाश पूर्णिमा डेयरी आबूरोड परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

10. खाद्य पदार्थ – पनीर, फर्म – रोहित चौधरी पुत्र लच्छाराम चौधरी, चौधरी दूध डेयरी, हनुमान मंदिर के पास, मानपुर आबूरोड, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

11. खाद्य पदार्थ – पनीर, फर्म – चांद मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद मिरासी डेयरी, चम्पा कुआ के पास मीट मार्केट के नीचे, माउंट आबू, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

12. खाद्य पदार्थ – मावा फिका, फर्म – सावाराम पुत्र निम्बाराम मां चामुंडा नास्ता एंड टी सेन्टर, कृष्णगंज सिरोही, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

13. खाद्य पदार्थ – मिर्च पाउडर (देरानी-जेठाणी), फर्म – राहुल सैनी पुत्र गोविन्दराम जीपीके सुपर बाजार प्रा. लि. बस स्टेण्ड रोड सिरोही, परीणाम – अनसैफ।

14. खाद्य पदार्थ – घी (कृष्ण), फर्म – दिपक कुमार पुत्र नाथूराम कुमावत, जय अम्बे किराणा स्टोर सदर बाजार शिवगंज, परीणाम – सबस्टैंडर्ड।

error: Content is protected !!