सुमेरपुर में बड़ी कार्यवाही, 7 नमूने लेकर 7990 किलोग्राम मिलावटी मसाला जब्त किया

सुमेरपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ टी शुभमंगला राजस्थान के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) भगवत सिंह के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली के संयुक्त तत्वावधान में सुमेरपुर में मिलावटी मसाले के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर सुमेरपुर के रिको इंडस्ट्रियल एरिया एवं शीतला चौक स्थित गोदाम पर चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी के यहाँ कार्यवाही की जिसके मालिक मुकेश परमार है |

गोदाम पर CTC ब्रांड के 500gm पैकेजिंग में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर के एक्ट के तहत नमूने लेकर 4740 पैकेट कुल 2370 kg मिलावटी मसाला सीज़ किया गया। निर्माण इकाई पर भी मिर्च पाउडर के 2 हल्दी पाउडर का 1एवं धनिया पाउडर का 1 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिनिमय के अन्तर्गत नमूना लेकर 5620 मिलावटी मसाला सीज़ किया गया। मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी पाली डॉ विकास मारवल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का प्रतीत होता है।  केंद्रीय दल जयपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, लोकेश शर्मा,अमित शर्मा,जगदीश प्रसाद एवं पाली खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। नमूने लेकर जांच हेतु जयपुर भेजे गए हैं। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन से अपील करता है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल विभाग को जानकारी दें, ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।