अनूठा योग-सयोंग हाथी मेरे साथी संग-अंसारी ने हाथी संग सूर्य नमस्कार करके योग दिवस मनाया

जोधपुर। विश्व योग दिवस पर शहर के जाने माने फिटनेश एक्सपर्ट नौशाद अंसारी ने अनूठा योग दिवस हाथी मेरे साथी संग किया तो हाथी भी पीछे कहा रहने वाला जैसे-जैसे अन्सारी ने किया उसी तरह हाथी ने भी योग किया योगा की शुरुवात सूर्य नमस्कार करने के साथ शुरू हुई।

फिटनेश एक्सपर्ट नौशाद अंसारी ने बताया कि विश्व योग दिवस पर शहर के लोगों ने अलग-अलग तरीके से योग करके योग दिवस मनाया। वहीं अन्सारी ने हाथी के संग सूर्य नमस्कार किया। जानवरो में सबसे वजनदार हाथी ही होता है और हाथी को आज योगा करवाया गया। योग करे रोज के तहत बताया कि योग करने से शरीर के कष्ट दूर होते है।

हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग योगाभ्यास करते हैं योग भारत के पास प्रकृति की एक अमूल्य वस्तु है भारत में योग का इतिहास बहुत पुराना है शास्त्रों में भी योग का भरपूर जिक्र मिलता है ऋग्वेद मैं भी योग की संपूर्ण व्याख्या की गई है योग पर आधारित पुस्तकों का संग्रह आज भी भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय में मिलता है व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों में एक है स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बहुत ही आवश्यक होता है साथ ही मानव मस्तिक को संतुलित रखने में भी योग आम भूमिका निभाता है।