अब गाय के घी के लॉन्चिंग की खबरें छपवाकर जनता को कर रहे हैं भ्रमित, जबकि मई 2024 में ये घी घटिया स्तर का साबित हो चुका है
जयपुर। प्रदेश में घी की खपत को देखते हुए कई छोटी-मोटी कंपनिया छोटे-मोटे समाचार पत्रों में अपने तारीफ की खबरें छपवाकर खुश हो रही है और जनता को भ्रमित करने की कोशिश करती है लेकिन इन छोटे-मोटे समाचार पत्रों में घटिया स्तर की न्यूज़ प्रकाशित करवाकर सच को छुपाया नहीं जा सकता है हम बात कर रहे हैं वेरी नाइस घी की जिस पर प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्यवाहीया हुई थी और अब वापस घी को लॉन्च करने की खबरें छपवाकर जनता और व्यापारियों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
सीकर के पलसाना में 3480 लीटर घी को किया था सीज
फूड सेफ्टी टीम ने दो वर्ष पहले सीकर के पलसाना में वेरी नाइस ब्रांड के घी को सीज किया था पलसाना स्थित एमएस ट्रेडर्स नाम की फर्म पर छापा मारा गया था और गोदाम में डेयरी नाइस ब्रांड का 3480 लीटर घी का स्टॉक मिला था एवं सैंपलिंग कर मौके पर ही घी को सीज किया गया था यहां जांच करने पर पता चला था कि डेयरी नाइस ब्रांड के 1 लीटर की की एमआरपी 595 है और यह घी सिर्फ 320 रुपए लीटर में थोक विक्रेता को सप्लाई किया जा रहा था इस घी की कीमत को देखते हुए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस घी की क्या क्वालिटी रही होगी।
चिड़ावा में भी कार्रवाई के दौरान डेयरी नाइस घी को किया था जब्त
लगभग 2 वर्ष पहले ही झुंझुनू फूड सेफ्टी टीम ने चिड़ावा में मिलावट की आशंका को देखते हुए 73 लीटर डेयरी नाइस घी को सीज किया था और इसके सैंपल भी लिए थे खाद्य सुरक्षा विभाग ने दावा किया था कि दुकानदार से पूछा तो उसने बताया था कि वह एक माह में करीब 4 हजार लीटर घी सप्लाई करता है उसके हिसाब से पिछले 1 साल में 48 हजार लीटर ऐसे घटिया घी की सप्लाई की जा चुकी थी।
जनता भूल सकती है हम सच दिखाना नहीं भूलते
राजस्थान में डेयरी नाइस घी के बुरी तरीके से पिटने के बाद काफी समय तक प्रदेश में माल बिकना बंद हो गया था इसके बाद कंपनी ने सोचा कि नए तरीके से लांचिंग की खबरें छपवाकर जनता को भ्रमित करके काम किया जा सकता है और कुछ छोटे-मोटे समाचार पत्र जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है ऐसे समाचार पत्रों में घी के पहली बार लांच होने की खबरें छपवाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की जा रही है लेकिन हम आम जनता के सामने सारा सच सामने लेकर आए हैं और इस खबर से आपको समझ में आ गया होगा कि कंपनी झूठ का सहारा लेकर मार्केट में अपना घटिया घी बेचना चाहती है लेकिन घी को सिर्फ क्वालिटी से ही बेचा जा सकता है ना की झूठी खबरें प्रकाशित करवाकर, आगे भी हम इस घी का या अन्य कोई भी ऐसा घी जो आपको भ्रमित करके बेचा जा रहा है उसकी पूरी पोल खोली जाएगी।
