विजयनगर। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत जिले में खाद्य पदार्थों की जांच और मिलावटखोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिजयनगर में एक कार्रवाई के दौरान 75 किलो घी सीज किया गया। यह अभियान जिला कलेक्टर कमल राम मीणा के विशेष निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
खाद्य सुरक्षा दल ने एक शिकायत के आधार पर बिजयनगर स्थित रेलवे फाटक के सामने संचालित मैसर्स मुकेश ट्रेडर्स पर कार्रवाई की। इस दौरान सरस घी का नमूना लिया गया और 15-15 किलो के कुल पांच टिन, यानी 75 किलो घी को सीज कर दिया गया। दुकान संचालक मुकेश खटोड़ को निर्देश दिए गए हैं कि लैब रिपोर्ट आने तक इस घी का विक्रय न किया जाए।

टीम ने दुकान संचालक को लैब रिपोर्ट आने तक घी का विक्रय न करने के निर्देश दिए। टीम ने दुकान संचालक को लैब रिपोर्ट आने तक घी का विक्रय न करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, रामगढ़ स्थित शुभम किराणा से भी घी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलेभर में लगातार सैंपल लेने की कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के आगामी चरण में आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ, शरबत और मौसमी फलों जैसे तरबूज, आम, पपीता तथा केले की भी सघन जांच की जाएगी। बिजयनगर से लिए गए घी के नमूने को जांच के लिए अजमेर लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।