Maheka Sansar
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

दिल्ली महारैली के लिए जोधपुर कांग्रेस का कूच, ओमकार वर्मा के नेतृत्व में रवाना हुए कार्यकर्ता

रामलीला मैदान में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर आयोजित होगी महारैलीजोधपुर। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर, रविवार को आयोजित होने वाली महारैली में…

दिल्ली महारैली के लिए जोधपुर कांग्रेस का कूच, ओमकार वर्मा के नेतृत्व में रवाना हुए कार्यकर्ता
दिल्ली महारैली के लिए जोधपुर कांग्रेस का कूच, ओमकार वर्मा के नेतृत्व में रवाना हुए कार्यकर्ता

रामलीला मैदान में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर आयोजित होगी महारैली

जोधपुर। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर, रविवार को आयोजित होने वाली महारैली में भाग लेने के लिए जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुए। महारैली में शामिल होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि महारैली में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता महारैली के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा ने कहा कि जोधपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ महारैली में भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा।

महारैली में शामिल होने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सेवादल, महिला कांग्रेस, विभिन्न अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।