किशोर कुमार के गीतों में भावनात्मक सौंदर्य विषय पर प्रस्तुत किया शोधपरक आलेख, जोधपुर के प्रजापत समाज का नाम किया रोशन
जोधपुर। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आशा प्रजापत को जयपुर में आयोजित आलेख प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान, जयपुर की ओर से स्वर्गीय पद्मनाभ शर्मा एवं स्वर्गीय अविरल शर्मा की स्मृति में आयोजित वर्ष 2026 की इस प्रतियोगिता का विषय ‘किशोर कुमार द्वारा गाए गीतों में भावनात्मक सौंदर्य’ था। डॉ. आशा प्रजापत ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा, शोधपरक दृष्टि और रचनात्मक लेखन के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की संरक्षक डॉ. (प्रो.) कुसुम शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष ज्ञानवती सक्सेना ‘ज्ञान’ एवं महासचिव डॉ. रेखा गुप्ता के निर्देशन में किया गया।
डॉ. आशा प्रजापत वर्तमान में बेंगलुरु स्थित वृंदावन विश्वविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि से जोधपुर के प्रजापत समाज में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता से जोधपुर और प्रजापत समाज का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है। समाज के लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।