उद्योगपति गोविंद दौलानी के पुत्र सागर व आकाश की शाही शादी का कार्यक्रम शुरू, ओमान में होंगे सभी रितिरिवाज

 22 सितम्बर से 24 तक शादी का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा

जोधपुर। उद्योगपति गोविंद दौलानी के पुत्रो की शादी कार्यक्रम तय किया गया है। भारतीय मूल के जोधपुर निवासी एनआरआई उद्योगपति गोविंद दौलानी का मस्कट ओमान में टैक्सटाईल्स एंव रेडिमेड का व्यवसाय है। दौलानी के पूत्र सागर दौलानी व आकाश दौलानी शाही शादी की दिनांक तय की गई है। दौलानी परिवार में पहली बार शाही शादी का आयोजन होने जा रहा है।

शाही शादी मस्कट ओमान की राजदरबार की बुस्तान पैलेस में 22 सितम्बर से 24 तक शादी का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें शाही शादी में देश विदेश के कई राजनीति से जुड़े, सिनेमा जगत, न्याय विभाग, धर्म गुरू शादी में शिरकत करेगें। शादी में सबसे बड़ी खास बात यह भी है कि भारत के कई एमएलए व सासंदों को आमंत्रित किया गया है। जिसके आयोजन में संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, दोहा कतर, बहरीन, सिंगापुर, गाम्बिया, अफ्रीका, इंडोनेशिया, मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद, बाड़मेर, इंदौर, बड़ौदा, हैदराबाद, ब्रिटेन, ब्राजील, फिलिफिंस, बैगलोर, अहमदाबाद बसे परिवारजन व गणमान्य लोगों को शादी में आमंत्रित किया गया है।

दौलानी की टॉप फैशन इंटरनेशनल एल.एल.सी, वॉग फैशन, फैशन कैपिटल, फैशन मॉल की फर्में है जो करीब 30 वर्षो वहां व्यापार कर रहे हैं। आज भी दौलानी विदेश में रहते हुए अपने पैतृक शहर को नहीं भूले है। उन्होंने कई सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ हिस्सा लेते हैं। चाहे निर्धन परिवारों की सेवा हो, जरूरतमंद परिवार की सहायता हमेशा आगे रहते है। दौलानी के फर्मो में 300 से ज्यादा कर्मचारी भारतीय मूल के है जो जरूरतमंद परिवार के बच्चों को रोजगार का सबंल देने के लिए अपने साथ ले जाकर अपनी फर्मो में रोजगार दिया। दौलानी मेक इन इंडिया का बढ़वा देने के लिए भारत से रेडिमेड टैक्सटाईल्स को आयात कर अपनी टॉप फैशन इंटरनेशनल एल.एल.सी, वॉग फैशन, फैशन कैपिटल, फैशन मॉल की फमों में रिटेल व हॉलसेल में बेचते है जिससें इण्डियन कंरैसी को ग्रोथ बढ़ती है तथा भारतीय अर्थव्यवस्था में सहयोग मिलता है।