मिलावट करने वालो की खैर नहीं, बनने जा रहा है नया कानून, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुंबई। मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए कई बार चेतावनियां दे चुके अन्न व प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम ने एक बार फिर अलर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि दूध और दूधजन्य पदार्थों में मिलावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरों पर एमपीडीए अर्थात महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधि रोकथाम कानून से भी अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नया कानून बनाने की घोषणा की है। नया कानून बन जाने पर डेयरी विभाग के 200 अधिकारी अन्न व औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत आएंगे। आत्राम ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा की। फिलहाल मानसून का मौसम चल रहा है। जल्द ही त्योहारों का समय आरंभ होगा। सावन के बाद जन्माष्ठमी, गणेशपूजन, दुर्गा उत्सव व दीपावली का उत्सव होगा। इस दौरान मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थो की खपत अधिक रहती है। इसी दौरान मिलावटीखोरी भी बढती है। मंत्री आत्राम ने कहा है कि दूध बिक्री के अलावा मिठाई दुकानों, कारखानों व बड़ी कंपनियों की भी जांच करायी जाएगी।

error: Content is protected !!