Maheka Sansar
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब में कांग्रेस ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’, भाजपा ने किया खड़गे के बयान का जवाब

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’ है, भाजपा नहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार।

पंजाब में कांग्रेस ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’, भाजपा ने किया खड़गे के बयान का जवाब

हैदराबाद, 5 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की ‘बी-टीम’ नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’ है।

रामचंद्र राव का कांग्रेस पर तंज

रामचंद्र राव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी-टीम’ है, लेकिन असल में बात इसके उलट है। आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी-टीम’ नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’ है।”

उन्होंने बताया कि पंजाब चुनावों में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को जीताने में मदद की थी। राव ने कहा, “कांग्रेस अब इतनी कमजोर हो गई है कि उसे क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहना पड़ता है। वह लगभग हर जगह दूसरे नंबर पर आ गई है। जो पार्टी कभी खुद को सबसे मजबूत मानती थी और गठबंधन सरकारों का विरोध करती थी, अब वह क्षेत्रीय दलों पर निर्भर है। इसलिए, आम आदमी पार्टी पर उसकी निर्भरता ज्यादा है।”

भाजपा की जीत जनता के जनादेश से हुई

रामचंद्र राव ने खड़गे के गुजरात और अन्य जगहों की जीत को लेकर बयान को गलत बताया। उन्होंने कहा, “उनका कहना कि भाजपा इसलिए जीती क्योंकि आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा, गलत है। भाजपा की जीत जनता के जनादेश से हुई है। जनता ने भाजपा को वोट दिया, इसलिए भाजपा जीती न कि वोट बंटने से।”

तेजस्वी यादव के आरोपों पर भी जवाब

रामचंद्र राव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के आरएसएस और भाजपा पर लगाए आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने एक ऐसे मंच से धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया, जहां सभी राजनीतिक दल मौजूद थे।

राव ने कहा, “यह कोई राजनीतिक मंच नहीं था, बल्कि हैदराबाद के यादव समाज का ‘सदर’ नामक उत्सव था, जो आमतौर पर दिवाली के बाद मनाया जाता है। ऐसे मौके पर राजनीतिक बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने तेजस्वी यादव को सलाह दी कि देश को जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है, जो आप खुद ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं। इसलिए, भाजपा या आरएसएस पर हमला करने से पहले अपनी सहयोगी कांग्रेस पार्टी की आलोचना करनी चाहिए।

स्रोत: kharinews.com

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।