Maheka Sansar
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस चलाएगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान

AICC ऑब्जर्वर मामन खान ने कहा– लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर नागरिक के वोट का संरक्षण जरूरीजोधपुर। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, एमजीएच रोड पर…

मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस चलाएगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान
मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस चलाएगी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान

AICC ऑब्जर्वर मामन खान ने कहा– लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर नागरिक के वोट का संरक्षण जरूरी

जोधपुर। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, एमजीएच रोड पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ऑब्जर्वर मामन खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए AICC ऑब्जर्वर मामन खान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना बेहद जरूरी है। वोट केवल मतदान का माध्यम नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य की नींव है। मतदाता सूचियों में पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं को इस अभियान को केवल संगठनात्मक गतिविधि तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि आमजन के बीच पहुंचकर उन्हें मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करें कार्यकर्ता : ओंकार वर्मा

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस पार्टी की मूल प्रतिबद्धता रही है। वर्तमान परिस्थितियों में मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को मजबूती प्रदान करने तथा इसकी जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता में मीडिया से किया संवाद

बैठक के पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने अभियान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए गए।

ये रहे उपस्थित

बैठक में, रमेश बोराणा,  जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, सूरसागर विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर शहजाद खान, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश जोशी, सलीम खान, प्रदीप गांग, संगठन महासचिव कुश गहलोत, जगदीश सांखला, राजेश रामदेव, लियाकत अली रंगरेज, मनोज व्यास, मयंक देवड़ा, मनीष लोढ़ा, हेमंत शर्मा, शेर मोहम्मद, प्रदीप पवार, सुरेश शर्मा, इमरान खान, अब्दुल कयूम लोधी, हैदर रज्जा, विमला गुर्जर, सुरेश सागर, भंवरलाल हटवाल, अख्तर खान सिंधी, त्रिलोक मेहरा, रामनिवास गोदारा, पार्षद वसीम खान, ललित गहलोत, जेठूसिंह परिहार, फरजाना चौहान, इलियास मोहम्मद, हकीम खान मारवाड़, कुलदीप मरवन, इश्तियाक अली एवं राजू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को सफल बनाने तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।