Maheka Sansar
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

श्वसन रोग चिकित्सा में डॉ. सीआर चौधरी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मुस्लिम समाज ने किया इस्तकबाल

NAPCON-2026 में NCCP फेलोशिप से नवाजे गए डॉ. चौधरी, फेफड़ों के रोगों में AI की उपयोगिता पर रखे विचारजोधपुर। श्वसन रोग चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय…

श्वसन रोग चिकित्सा में डॉ. सीआर चौधरी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मुस्लिम समाज ने किया इस्तकबाल
श्वसन रोग चिकित्सा में डॉ. सीआर चौधरी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मुस्लिम समाज ने किया इस्तकबाल

NAPCON-2026 में NCCP फेलोशिप से नवाजे गए डॉ. चौधरी, फेफड़ों के रोगों में AI की उपयोगिता पर रखे विचार

जोधपुर। श्वसन रोग चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय, जोधपुर के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सीआर चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित चिकित्सा संगोष्ठी NAPCON-2026 में उन्हें नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (NCCP) की प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि से जोधपुर का गौरव बढ़ा है।

बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. चौधरी ने व्यावसायिक फेफड़ों के रोगों पर आयोजित सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अपने शोधपरक विचार प्रस्तुत किए।

फेफड़ों के रोगों के निदान में AI की भूमिका पर प्रकाश

डॉ. चौधरी ने अपने संबोधन में फेफड़ों की जटिल बीमारियों के निदान एवं उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक डिजिटल तकनीकों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों के प्रभावी इस्तेमाल से बीमारियों की शुरुआती पहचान, सटीक निदान और बेहतर उपचार में सहायता मिल सकती है। चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

मुस्लिम समाज ने किया स्वागत-अभिनंदन

डॉ. सीआर चौधरी की राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि पर मुस्लिम समाज की ओर से समाजसेवी इकबाल खान बैण्डबॉक्स की अध्यक्षता में उनका इस्तकबाल कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. चौधरी को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को जोधपुर के लिए गौरवपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में युसुफ बशीर पठान, अल्लाह नूर खियानी (सिंधी, पीपाड़ सिटी) एवं लियाकत मेवाफरोश उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. चौधरी के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. चौधरी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान को चिकित्सा जगत में उनकी विशेषज्ञता, अनुभव और समर्पण की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।