जोधपुर।मंगलवार शाम करीब 7 बजे अभय कमांड सेंटर परिसर की पार्किंग में अचानक कोबरा सांप निकलने से वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी भूपेंद्र सिंह (HC) ने तत्परता दिखाते हुए सर्प विशेषज्ञ इस्माइल रंगरेज को सूचना दी।
सूचना मिलते ही इस्माइल रंगरेज तत्काल मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ एवं अनुभव का परिचय देते हुए करीब 5 फीट लंबे कोबरा सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़कर लोगों को संभावित खतरे से बचाया।
इस दौरान टीम ने तत्काल सक्रियता, सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस्माइल रंगरेज की तत्परता से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू के दौरान HC भूपेंद्र सिंह, ASI नारायण सिंह, ASI पुखराज, ASI मोहन सिंह, भैरों सिंह, ललित जनागल एवं गजेन्द्र (गार्ड) सहित अन्य उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।