जोधपुर। आफ़ताब-ए-जोधपुर, कुतुबे मारवाड़ हज़रत ख़्वाजा अब्दुल लतीफ शाह साहिब नजमी सुलेमानी चिश्ती अल-फ़ारूकी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना 124वें उर्स मुबारक के पोस्टर का विमोचन दरगाह के महफिलखाने में किया गया। पोस्टर का विमोचन दरगाह सज्जादानशीन पीर मोहम्मद नजमुल हसन लतीफी साहब एवं दरगाह नाजिम पीर कारी मोहम्मद अबुल हसन मीनाई साहब की सरपरस्ती में हुआ।
दरगाह प्रवक्ता अमजद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय उर्स मुबारक का आगाज 2 दिसंबर 2026 को झंडे की रस्म के साथ होगा। वहीं उर्स का समापन 8 दिसंबर की अलसुबह कुल की रस्म के साथ किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें देशभर से जायरीन और अकीदतमंद शिरकत करेंगे।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति के अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, औलिया मस्जिद के पेश इमाम अबुल कलाम नूरी साहब, जोधपुर शहर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पार्षद इरफान बैली, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फिरोज फेम, RLP पार्षद राजू भाटी, इश्तियाक अली राजू , पीर कमरूल हसन मीनाई, हाफिज रिजवान नूरी, अब्दुल रहीम सांखला, पीरजादा फैजुल हसन लतीफी, पीर कारी जावेद मीनाई, मोहम्मद अकरम खान, इरफान कव्वाल, रियाज मुल्लाजी, पीर अब्दुल वहीद मीनाई, कय्यूम लोदी, मास्टर हसनैन अशरफी, जलालुद्दीन खान (राजू भाई) हासिब चिश्ती, मोहम्मद शकील बहादुर, सोहैल पंजतनी, मोहसिन अत्तारी, आदिल लतीफी, शमसुल हसन मीनाई, आमीन अशरफी, अमन पठान, मोहम्मद शारिक, सिकंदर अब्बासी एवं जफर चिश्ती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उर्स की तैयारियों को लेकर उत्साह नजर आया।
दरगाह नाजिम की ओर से तमाम आशिकाने ख्वाजा अब्दुल लतीफ शाह साहिब एवं अकीदतमंदों से उर्स मुबारक में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत कर फैज हासिल करने की अपील की गई।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।